फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू लदा ट्रक पकड़ने पर खनन अधिकारी को धमकी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बालू लदा ट्रक पकड़ने पर खनन अधिकारी को धमकी दी
विज्ञापन

कसिहार। बेलीपार इलाके के नौसड़ के पास बालू लदा ट्रक पकड़ने पर खनन अधिकारी सुभाष सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि तीन लोगों ने गाड़ी छोड़ने का दबाव बनाया और मना करने पर 12 घंटे में परिवार सहित जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा, धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाने में दर्ज केस के मुताबिक तीन अगस्त को महिंद्रा एजेंसी के पास खनन अधिकारी अपनी टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक ट्र्रक (यूपी 53 ईटी 2755) को रोका गया और परमिट की जांच की गई। परमिट में गड़बड़ी मिली। इसपर आपत्ति जताने पर चालक ने किसी को फोन किया और एक बिना नंबर की स्कॉर्पियो से एक शख्स आया और गाड़ी छोड़ने का दबाव बनाया। थोड़ी ही देर में बाइक सवार दो लोग और आ गए। टीम के सदस्य ने जैसे ही चालान काटने की प्रक्रिया शुरू की वह गाली-गलौज करने लगे। होमगार्ड के मना करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। गाड़ी को नहीं छोड़ने तीनों धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें