एफसीआई ट्रांसमिशन उपकेंद्र का जंफर कट जाने से शहर के छह उपकेंद्रों से जुड़े इलाकों में शाम सात बजे से बिजली गुल हो गई। बिजली विभाग के अफसरों के मुताबिक रात दस बजे तक इन सभी इलाकों में आपूर्ति बहाल हो जाने की उम्मीद थी। जिन उपकेंद्रों से जुड़े इलाके प्रभावित रहे उनमें सूरजकुंड, दुर्गाबाड़ी, विकासनगर, इंडस्ट्रीयल एरिया, राप्तीनगर और मेडिकल कालेज के हजारों घर शामिल हैं।
उधर, बरउवां ट्रांसमिशन के एक सिटी में खराबी हो जाने से उससे जुड़े रुस्तमपुर, लालडिग्गी और नार्मल समेत तीन उपकेंद्रों से जुड़े सभी घरों में भी शाम सात बजे से बिजली गुल रही। इस दौरान कई उपकेंद्रों तक उपभोक्ता दौड़ते रहे। उनमें इस बात को लेकर काफी आक्रोश था कि महकमे का कोई भी जिम्मेदार यह बताने को तैयार नहीं था कि आखिर खराबी कब तक दूर कर ली जाएगी।