फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक राष्ट्रगान में झलका देशप्रेम

Sat, 13 Aug 2016 08:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी में सामूहिक राष्ट्रगान कराते कुलपति प्रोफेसर अशोक कुमार। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
विज्ञापन
शनिवार की दोपहर 11 बजे गोरखपुर यूनिवर्सिटी गेट का माहौल अन्य दिनों से अलग था। सैकड़ों विद्यार्थी यूनिवर्सिटी के मुखिया कुलपति प्रो. अशोक कुमार के साथ गेट पर कतारबद्ध थे। यूनिवर्सिटी के शिक्षकों की शिद्दत से मौजूदगी माहौल को और भी आकर्षक बना रही थी। आयोजन था सामूहिक राष्ट्रगान का, जिसे राष्ट्रीय विद्यार्थी सभा की ओर से आयोजित किया गया था। 
विज्ञापन

जब सभी के समवेत स्वर में राष्ट्रगान की गूंज से परिसर ही नहीं आसपास के माहौल में देशप्रेम घुल उठा। 52 सेकेंड के राष्ट्रगान गायन के दौरान विद्यार्थियों की एकाग्रता देश के प्रति अतीव समर्पण की तस्दीक कर रही थी। राष्ट्रगान खत्म होते ही विद्यार्थियों की ओर से लगाए गए भारत माता की जयकारे ने उस छात्रशक्ति का अहसास कराया, जो देश के विकास की नींव हैं। 
इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि आयोजन में शामिल विद्यार्थियों की तादाद यह साबित कर रही है कि उनमें देश के प्रति समर्पण की जिद है। इसका असर देश के विकास पर जरूर पड़ेगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम के संयोजक शिवशंकर गौड़ और सह संयोजक सत्येंद्र भारती ने आयोजन के औचित्य पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. सुधीर श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक प्रो. अजय कुमार शुक्ल, सत्यपाल सिंह, पंकज यादव, शुभम चौरसिया, ऐश्वर्या त्रिपाठी, भास्कर चौधरी, सूरज चंद्र गौतम आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें