फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैशलेस लेनदेन में भ्रष्टाचार की गुंजाइश नहीं : कलराज मिश्र

Sat, 01 Apr 2017 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
डिजीधन मेले में केंद्रीय मंत्री ने लोगों को सम्मानित किया। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
देश की अर्थव्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए प्रधानमंत्री लगातार प्रयास कर रहे हैं। इस के तहत जनधन योजना में 27 करोड़ गरीबों का खाता खोला गया। इस योजना ने गरीबों में आत्मविश्वास पैदा किया। इसके बाद कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसमें भ्रष्टाचार की गुंजाइश ना के बराबर है। भारत सरकार की योजना है कि हर व्यक्ति को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले और भ्रष्टाचार से मुक्ति मिले।
विज्ञापन


ये बातें केंद्रीय लघु एवं सूक्ष्म उद्योग मंत्री कलराज मिश्र ने कही। वह जिला प्रशासन की मेजबानी में एमएमएमयूटी में आयोजित डिजीधन मेेला के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रही है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि टैक्स न देने की प्रवृति हमारी अर्थव्यवस्था को खोखला कर रही है। इससे जो लोग नियमित टैक्स का भुगतान करते हैं, उनका प्रयास भी कारगार साबित नहीं हो पाता। आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले साल महज 48 हजार करोड़पति ही टैक्स देने वालों की फेहरिस्त में शामिल हैं। अगर लोग टैक्स ही नहीं भरेंगे तो विकास कार्य कैसे होंगे। उन्होंने डिजिटल लेनदेन को भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास के लिए जरूरी बताया।

विशिष्ट अतिथि पशुधन मंत्री जय प्रकाश निषाद ने कहा कि सरकार कैशलेस अर्थव्यवस्था को बनाए रखने के लिए हर वर्ग को बैंक से जोड़ रही है और जो जुड़ चुके है उन्हें कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है। इसके दूरगामी परिणाम होंगे। कमिश्नर अनिल कुमार ने डिजीधन मेला की रूपरेखा प्रस्तुत की। डीएम सन्ध्या तिवारी ने आभार ज्ञापन करते हुए कहा कि खजनी ब्लाक का रुद्रपुर गांव पूर्णरूप से कैशलेस लेनदेन करने वाला गांव बन गया है। 3400 व्यापारियों ने अपना पंजीकरण कराया है, जबकि मेले में 10 हजार लोगों ने लेनदेन किया है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने वाली एड फिल्मों को दिखाया गया। साथ ही सरकार द्वारा शुरू की गई लकी ग्राहक योजना के अंतर्गत 29 हजार लोगों और डिजिटल व्यापार योजना अंतर्गत लगभग 7229 हजार लाभार्थियों के नाम घोषित किए गए। योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने वाले कई बैंककर्मी भी सम्मानित हुए। 
इस दौरान यश भारती सम्मान से सम्मानित बैंडमिंटन खिलाड़ी अभिन्न श्याम गुप्ता ने डिजीटल कैशलेस को बढ़ावा देने के लिए मंच पर ही कैशलेस ट्रांजेक्शन किया। संचालन नवीन पांडेय ने किया। इस दौरान नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, संत प्रसाद, महेंद्र पाल सिंह, रजनीकांत, मेयर डॉ. सत्यापांडेय, कुलपति प्रो. ओंकार सिंह, सीडीओ मन्नान अख्तर व जिले के कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

डिजिटल लेनदेन से जुड़ी जानकारी मिली 
डिजीधन मेले में चार निजी बैंकों ने स्टॉल लगाकर लोगों को कैशलेस लेनदेन के प्रति जागरूक किया। आमजन के स्मार्टफोन में एप इंस्टाल करने, ई-वालेट, कार्ड स्वाइप और एफपोस से लेकर रुपये ट्रांसफर करने तक की जानकारी दी गई। लोगों ने अपनी जिज्ञासाओं का निदान हासिल किया। मेले में आधार कार्ड से जुड़ी जानकारियों के लिए भी स्टॉल लगाया गया था। मेले में खान-पान के लगे स्टॉल्स पर डिजिटल लेनदेन के व्यवस्था की गई थी।

सेल्फी प्वाइंट ने सभी को रिझाया
मेले में बनाया गया सेल्फी प्वाइंट सभी के आकर्षण का केंद्र रहा। कैशलेस लेनदेन से जुड़ी जानकारियां हासिल करने के बाद एकाएक सभी लोग सेल्फी प्वाइंट की तरफ बढ़ते रहे और वहां लगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कटआउट साथ सेल्फी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें