फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा चोर समझकर फिर दो महिलाओं को पकड़ा, पुलिस के हवाले

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चा चोर समझकर फिर दो महिलाओं को पकड़ा, पुलिस के हवाले
विज्ञापन

गोरखपुर। बच्चा चोरी की अफवाहों के बीच मंगलवार को दो और महिलाओं को ग्रामीणों ने पकड़कर झंगहा पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। हालांकि उनकी भाषा पुलिस के समझ में नहीं आ रही है। पुलिस का कहना है कि महिलाएं दक्षिण भारत या अन्य स्थान की लग रही हैं।
सोमवार की रात करीब 11 बजे झंगहा के दुबौली में जूनियर हाई स्कूल के पास सागौन के बाग में चार-पांच महिलाओं को देखकर लोगों ने शोर मचाया। एकजुट ग्रामीणों के खदेड़ने पर तीन महिलाएं तो भाग गईं, लेकिन दो को पकड़ लिया गया। इन महिलाओं के पास से इंजेक्शन और दवाएं मिली हैं, जबकि मंगलवार की सुबह 11 बजे नरेंद्रपुर में एक महिला को देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। यह महिला पुलिस के आने से पहले ग्रामीणों की पकड़ से छूटकर भाग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट:::
हर जिले से बच्चा चोरी की रिपोर्ट मांगी गई है। पुलिस को अलर्ट करके कहा गया है कि सोशल मीडिया पर फैली अफवाह की जानकारी लोगों को दें। गांव में जाए और प्रधान की मदद से लोगों को जागरूक करे। सोशल मीडिया पर वायरल 500 बाहरी लोगों के आने की सूचना गलत है।
- दावा शेरपा, गोरखपुर जोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें