फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती बस की सीट टूटी, महिला घायल 

Tue, 15 Mar 2016 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
चलती बस की उखड़ी सीट। - फोटो : rajesh kumar
विज्ञापन
आजमगढ़ के ढेखमा के पास स्पीड ब्रेकर पर रोडवेज बस की सीट टूटने से महिला घायल हो गई। हादसे से गुस्साए यात्रियों ने चालक-परिचालक को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की। यात्री रोडवेज अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। मंगलवार की सुबह पुलिस के हस्तक्षेप के बाद चालक बस लेकर कचहरी बस स्टैंड पर पहुंचा।
विज्ञापन


राप्तीनगर डिपो की बस गोरखपुर से इलाहाबाद चलती है। सोमवार की दोपहर चालक ध्रुव तिवारी और संविदा परिचालक श्रीप्रकाश यात्रियों को लेकर इलाहाबाद जा रहे थे। बस शाम सात बजे आजमगढ़ से 30 किलोमीटर दूर ढेखमा पहुंची थी कि स्पीड ब्रेकर पर सीट टूट गई और उसकी लोहे की रॉड महिला के पैर में धंस गई। इससे नाराज यात्रियों ने चालक और परिचालक की पिटाई करने के बाद रात भर बंधक बनाए रखा। यात्री अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे थे।

आरोप है कि सूचना के बाद भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। सोमवार देर रात पुलिस ने यात्रियों को समझाकर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद चालक बस लेकर मंगलवार की सुबह गोरखपुर आ गया। 
विज्ञापन


हमारी गलती न होने के बावजूद यात्रियों ने दुर्व्यवहार किया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद यात्रियों ने मुक्त किया। अधिकारियों को इस घटना से अवगत करा दिया गया है। 
विज्ञापन

-श्री प्रकाश, संविदा परिचालक 

वेल्डिंग टूटने की वजह से हादसा हुआ था। एआरएम राप्तीनगर को जांच का आदेश दिया गया है। घटना के लिए जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
-सुग्रीव कुमार राय, क्षेत्रीय प्रबंधक 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें