यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में 15 जून को गोरखपुर से, 17 जून को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से, पूर्वांचल एक्सप्रेस में 15 जून को गोरखपुर से, 16 जून को कोलकाता से, छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस में 15 जून को छपरा से, 16 जून को दिल्ली से, कृषक एक्सप्रेस में 14 जून को लखनऊ से, 15 जून को वाराणसी सिटी से, लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस में 14 जून को लखनऊ से तथा 14 एवं 15 जून को छपरा से शयनयान श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
गोरखपुर से लखनऊ के बीच बिछेंगी वजनदार पटरियां
पूर्वोत्तर रेलवे की गोरखपुर से लखनऊ के बीच की पटरियां बदली जाएंगी। पहले की तुलना में अब ज्यादा वजनदार पटरी बिछाई जाएंगी। इससे ट्रेनों की गति बढ़ाने में तो मदद मिलेगी ही, ट्रेनों के बेपटरी होने की घटना पर भी अंकुश लगेगा। साथ ही ठंड में पटरियां चटकने से भी बचेंगी। गोरखपुर से लखनऊ तक की पूरी पटरी बदलने में 2022 तक का समय लगेगा।
सीपीआरओ पंकज कुमार ने बताया कि वजनदार पटरियां बिछाने का काम इस रेल खंड के बीच कुछ स्थानों पर शुरू भी हो चुका है। वर्तमान में जो भी रेल पटरियां हैं, उसके एक मीटर का वजन 52 किलो है। जो नई पटरी बिछाई जाएगी, वह प्रति मीटर 60 किलो की होगी। इस काम में और समय लगता, लेकिन रेल प्रशासन के लिए एक बड़ी सहूलियत बात यह है कि इस रूट पर जो भी स्लीपर लगाए गए हैं, वे 60 किलो तक की वजन की पटरियों का भार सह सकते हैं। यानी सिर्फ पटरियां बदलनी पड़ेंगी। स्लीपर नहीं बदलने पड़ेंगे।