फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम चरण भी शांतिपूर्वक निपटा, 53 फीसदी वोटिंग

Fri, 30 Oct 2015 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतिम चरण भी शांतिपूर्वक निपटा, 53 फीसदी वोटिंग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पंचायत चुनाव का अंतिम चरण भी गुरुवार को  शांतिपूर्ण माहौल में निपट गया। चार ब्लॉकों उरुवा, बेलघाट, बड़हलगंज और गोला में हुए मतदान में 53 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकारों का इस्तेमाल किया। सबसे ज्यादा 55 फीसदी मतदान बड़हलगंज ब्लॉक में हुआ। बेलघाट में 53 फीसदी तो उरुवा और गोला में 52-52 फीसदी वोटिंग हुई।
पिछले तीनों चरणों की तुलना में आखिरी चरण में सबसे कम वोट पड़े। हालांकि, अचानक मौसम में आए बदलाव को इसकी प्रमुख वजह माना जा रहा है। पहले चरण में जहां 58.48, दूसरे में 58.86 और तीसरे में 53.3 फीसदी वोटिंग हुई वहीं इस बार यह आंकड़ा 53 फीसदी तक ही सिमट कर रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस चरण में कई बाहुबलियों और धनबलियों के मैदान में होने की वजह से कई बूथ संवेदनशील माने जा रहे थे। हालांकि आखिरी चरण का चुनाव होने की वजह से प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। सभी ब्लॉकों में प्रशासन और पुलिस के कई अफसर तैनात किए गए थे। कमिश्नर, डीआईजी, डीएम, एसएसपी, सीडीओ और एसपी समेत कई आला अफसर सबसे ज्यादा संवेदनशील माने जाने वाले बूथों की निगरानी करते दिखे। कमिश्नर पी गुरुप्रसाद और डीआईजी आरके चतुर्वेदी जहां बेलघाट ब्लॉक में जमे रहे । वहीं, डीएम रंजन कुमार, एसएसपी लव कुमार और सीडीओ गोला और फिर बेलघाट के बूथों का दौरा कर हालात का जायजा लेते रहे।  मतगणना एक नवंबर को होगी। इसके लिए भी प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दीं हैं।  
ब्लाक    9 बजे    11 बजे    1 बजे    3 बजे    5 बजे
उरुवा    11     24     36     48       52
गोला     10    21     38     49       52
बड़हलगंज7   19    31    45      55
बेलघाट    11  23.5  37   47      53
नोट- मतदान के आंकड़े फीसदी में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें