फैशन शो में मॉडल्स ने बिखेरा जलवा
गोरखपुर। पोद्दार टेक्सटाइल्स के दसवीं वर्षगांठ पर रविवार को मोहद्दीपुर स्थित होटल रेडिशन ब्लू में दो दिवसीय वस्त्र प्रदर्शनी एवं फैशन शो का आयोजन किया गया। फिल्म अभिनेत्री सारा खान ने दीप प्रज्वलन कर फैशन शो का शुभारंभ किया। इस दौरान लोगों ने वस्त्र प्रदर्शनी से कपड़ों की खरीदारी भी की।
पोद्दार टेक्सटाइल्स के मालिक अंकित पोद्दार ने बताया कि अभिनेत्री सारा खान ने कुछ विशिष्ठ व्यापारियों को स्मृति चिन्ह एवं शाल देकर सम्मानित किया। प्रदर्शनी में गोरखपुर, बस्ती, देवरिया, महराजगंज, बड़हलगंज, आजमगढ़, मऊ, फैजाबाद, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, खलीलाबाद, समेत पूर्वी बिहार के तकरीबन 400 व्यापारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर विवेक नरोनिय, नवीन सेवानी, गुलाब मंघानी, सुदर्शन, सचिन अग्रवाल, अजय जैन, लाल चंद वारिया, आदित्य पटवारी, पंकज दिघरा, पीयूष जैन, अनिल टिबड़ेवाल, आशीष टिबड़ेवाल, कौशल टिबड़ेवाल, अरविंद, सुदेश आदि लोग मौजूद रहे।
इन्हें दिया गया स्मृति चिन्ह
राजकिशोर, शिव, अमित, परमीत सिंह, राहुल, आदेश, आदित्य, शुभम, अमित, इस्लाम, राजेश, सुजीत, विजय।