फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन और रात का पारा पांच डिग्री चढ़ा, राहत

Mon, 02 Jan 2017 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
धूप निकलने पर नए साल का जश्न मनाने लोग घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन
दो दिन की कड़ाके की ठंड के बाद नए साल का पहला दिन काफी खुशनुमा रहा। दोपहर बाद सूरज निकलने से लोगों को काफी राहत मिली। न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 12.4 डिग्री का पार पहुंच गया। हालांकि मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले कुछ दिन में ठंड और बढ़ेगी। काफी ज्यादा नमी रहने से आकाश में कुछ और दिन कोहरा छाया रहेगा। धूप निकलने पर नए साल का जश्न मनाने लोग घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन


रविवार सुबह तापमान पिछले कुछ दिनों की तुलना में बढ़ा रहा। जहां शुक्रवार और शनिवार की सुबह का तापमान 7 डिग्री के आसपास था। वहीं रविवार का तापमान बढ़कर 12.4 डिग्री पहुंच गया। सुबह से दोपहर तक के तापमान में बढ़ोतरी से लोगों को काफी राहत रही। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय के अनुसार मौसम में काफी ज्यादा नमी होने से अभी कुछ दिन और वातावरण में कोहरा छाया रहेगा। रविवार को आर्द्रता 95 प्रतिशत तक बना रहा। इससे कोहरा भी छाया रहेगा। हालांकि दोपहर तक धूप निकलने की संभावना है। तीन जनवरी के बाद जम्मूू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से यहां के तापमान में गिरावट रहेगी। बारिश की संभावना भी बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें