फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी शिक्षक: नए सिरे से होगी कार्रवाई, विभाग सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से सत्र 2004-05 में फर्जी प्रमाण पत्र हासिल करने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई एक बार फिर नए सिरे से होगी। शिक्षा निदेशक बेसिक ने पत्र भेजकर प्रदेश के सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को महानिदेशक अनुसंधान दल की ओर से उपलब्ध कराई गई संशोधित सीडी को दोबारा देखकर कार्रवाई से बचे शिक्षकों को बर्खांस्त करने का निर्देश दिया है। 15 जुलाई तक कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की गई है।
विज्ञापन


गोरखपुर में फर्जी प्रमाणपत्र के सहारे नौकरी करने वाले पांच शिक्षकों को पूर्व में बर्खास्त किया जा चुका है। जून में प्रयागराज में हुई मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक की बैठक हुई थी। इसमें फर्जी डिग्री से नौकरी हासिल करने वालों का मुद्दा छाया रहा। इस दौरान कार्रवाई से दूरी बनाने वाले 18 जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों के साथ-साथ पूरे प्रदेश के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर, कार्रवाई की नई रिपोर्ट तलब की गई।

प्रदेश में चार हजार से अधिक मामले, कार्यवाही महज 13 सौ पर हुई
आगरा विश्वविद्यालय से फर्जी डिग्री हासिल कर नौकरी करने वाले शिक्षकों की संख्या पूरे प्रदेश में चार हजार से अधिक होने की सूचना विभाग को मिली थी। मगर अब तक कार्रवाई महज 1300 शिक्षकों पर हुई है।
विज्ञापन


फर्जी डिग्री के सहारे जिले में नौकरी हासिल करने वाले 25 शिक्षकों को अब तक बर्खास्त किया जा चुका है। इसमें आगरा विश्वविद्यालय से फर्जी डिग्री हासिल करने वाले शिक्षकों की संख्या पांच है। उनपर कार्रवाई हुई है। शेष ने जिले से बाहर ट्रांसर्फर लिया है। उनपर कार्रवाई संबंधित जिला करेगा। - बीएन सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें