फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतों, दीवारों पर विज्ञापन लगाया तो टैक्स भी दें

Sat, 06 May 2017 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
आपने अगर अपने मकान की छत पर या दीवारों पर विज्ञापन लगा रखा है तो आपको भी टैक्स चुकाना होगा। ऐसे लोगों को नगर निगम ने पिछले माह दो बार नोटिस जारी कर संपर्क करने और विज्ञापन लगाने की अनुमति लेने के लिए कहा था, मगर किसी भी मकान मालिक ने इस पर अमल नहीं किया। अब ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का नगर आयुक्त ने आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

नगर निगम ने पिछले वर्ष विज्ञापन नियमावली लागू कर दी है। इसके तहत नगर आयुक्त की अनुमति के बिना नगर निगम क्षेत्र में निजी भूमि या मकान पर किसी भी प्रकार का विज्ञापन लगाने को प्रतिबंधित कर दिया गया है। नगर निगम प्रशासन ने पिछले महीने 21 और 28 अप्रैल को नोटिस जारी कर ऐसे मकान मालिकों, विज्ञापन एजेंसियों से 30 अप्रैल तक नगर निगम को जानकारी देने के साथ ही विज्ञापन के संबंध में आदेश लेने का निर्देश दिया था, मगर शहर के किसी भी व्यक्ति ने इसपर अमल नहीं किया। इसे देखते हुए नगर आयुक्त ने ऐसे मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया है। इसके लिए सहायक नगर आयुक्त संजय शुक्ला की अध्यक्षता में चार सदस्यीय टीम गठित की गई है। टीम के अन्य सदस्यों में दीपक कुमार, अवध किशोर श्रीवास्तव, ज्ञाप प्रकाश पांडेय शामिल हैं। कार्रवाई के तहत नगर निगम न सिर्फ मकान मालिकों से जुर्माना वसूल करेगा बल्कि विज्ञापन संबंधी टैक्स का नोटिस भी देगा।

5000 रुपये जुर्माना का प्रावधान
विज्ञापन नियमावली के अनुसार यदि नगर निगम प्रशासन की अनुमति के बिना निजी भूमि या मकान पर विज्ञापन लगाया जाता है तो मकान मालिक पर 5000 रुपये जुर्माना लगेगा। जुर्माना अदा न करने पर हर एक दिन का 500 रुपये अतिरिक्त जुर्माना देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें