फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेषपुर में गंदगी के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन

Sat, 29 Oct 2016 07:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
वार्ड नंबर 70 शेषपुर खूनीपुर में गंदगी के विरोध में आम नागरिकों ने प्रदर्शन किया। - फोटो : ‌‌shivharsh
विज्ञापन
क्षेत्र में डेंगू के लार्वा और मरीज मिलने के बावजूद सफाई नहीं कराने से नाराज शेषपुर वार्ड के लोगों ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर क्षेत्र की काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। प्रदर्शन के बाद चेतावनी दी कि अगर दो दिन में सफाई नहीं की जाती है तो नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


वार्ड संख्या 70 शेषपुर के खूनीपुर (कुरैशी मस्जिद के पास) जनसमस्याओं को लेकर शनिवार को सुशील अग्रहरि बबलू के नेतृत्व में लोगों ने क्षेत्र में ही प्रदर्शन किया।

इस मौके पर सुशील ने कहा कि मोहल्ले में गंदगी का अंबार लगा रहता है। कई बार शिकायत के बावजूद निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से सफाई नहीं की जाती है। कुछ दिनों में तो यहां डेंगू के मरीज भी पाए गए हैं। इससे लोगों में हमेशा डर बना रहता है। धरना प्रदर्शन करने वालों में शबाना बेगम, कमरजहां, शकीना, जमालुद्दीन, शब्बीर, कमाल, सलमान, महताब, शाहजहां खातून, रजिया, सलेहा, जागीर आलम, मो. हुसैन, मल्ल्रू, शमशाद, अश्विनी गुप्ता, मनीष पांडेय, राजन शाह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें