एमएसआई इंटर कॉलेज में नागरिक सुरक्षा कोर के तत्वावधान में आयोजित मतदान शपथ कार्यक्रम में शपथ दिलातीं डीएम सन्ध्या तिवारी।
- फोटो : shivharsh
नागरिक सुरक्षा कोर ने सोमवार को एमएसआई इंटर कॉलेज बक्शीपुर में मतदान शपथ कार्यक्रम का कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सन्ध्या तिवारी ने कहा कि वोट हमारा अधिकार है और अपने अधिकार का सबको प्रयोग करना चाहिए। जिलाधिकारी ने बच्चों से भी बढ़-चढ़ कर मतदान में हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन को मतदान दिवस के तौर पर मनाएं और खुद भी मतदान करने जाएं साथ ही अपने आस-पास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज के प्रधानाचार्य जफर अहमद खान ने लोगों के धन्यवाद ज्ञापित किया।