फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के माथे पर कलंक की तरह था अनुच्छेद 370: स्वतंत्र देव

विज्ञापन
निपाल क्लब में आयोजित स्वागतम समारोह को सम्बोधित करते प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह साथ में
विज्ञापन
भारत के माथे पर कलंक की तरह था अनुच्छेद 370: स्वतंत्र देव
विज्ञापन

गोरखपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर का अनुच्छेद 370 व 35ए भारत माता के माथे पर कलंक की तरह था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की जोड़ी ने इसे समाप्त करके डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, डॉ. भीमराव आंबेडकर, अटल बिहारी बाजपेयी के साथ करोड़ों भारतीयों का सपना साकार कर दिया। अब कश्मीर के गरीब, दलित, पिछड़ा सहित सब खुशहाल होंगे। इस फैसले से कोई नाराज नहीं है। नाराज वहां के तीन सियासी परिवार हैं, जिनकी राजनीतिक दुकानें बंद हो गई हैं।
प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद स्वतंत्र देव सिंह शनिवार को पहली बार गोरखपुर आए। उनका जोरदार स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने पहले निपाल क्लब में संगठनात्मक मजबूती और सदस्यता अभियान की समीक्षा की, फिर पत्रकारों से बात करके केंद्र, यूपी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनसंघ के समय से ही भाजपा जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाना चाहती थी। पार्टी नगरपालिका का चुनाव लड़ती थी, तब भी घोषणा पत्र में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35ए हटाने का जिक्र रहता था। अब पार्टी ने अपना वादा पूरा कर दिया। इस पर प्रधानमंत्री की खूब प्रशंसा की जा रही है। देश, प्रदेश की जनता गदगद है। अनुच्छेद 370 की वजह से कश्मीर विकास की दौड़ में अन्य राज्यों से पीछे था। अब विकास की रफ्तार तेज होगी। एक सवाल के जवाब में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने संगठन और अपने करोड़ों कार्यकर्ताओं के बल पर 2014 और 2019 का चुनाव जीता। साथ ही 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में जबरदस्त सफलता मिली थी।
विज्ञापन

उपचुनाव भी जीतेगी भाजपा
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यूपी के विधानसभा उपचुनाव को भाजपा दमदारी से लड़ेगी और जीत हासिल करेगी। उपचुनाव की रणनीति बनाई जा चुकी है। हर विधानसभा में प्रदेश सरकार के एक-एक मंत्री लगाए गए हैं। उपचुनाव में भाजपा सभी सीटों पर जीत हासिल करेंगे।
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 के खात्मे का जश्न मनाएगी भाजपा
जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने का जश्न भाजपा मनाएगी। इसी सिलसिले में 11 अगस्त को यूपी के हर जिले में कार्यक्रम होंगे। इसके जरिए जनता को जानकारी दी जाएगी। बताया जाएगा कि अनुच्छेद 370 व 35ए ने एक देश में दो संविधान, दो निशान, दो विधान और दो झंडे का प्रावधान किया था। यह अब खत्म हो चुका है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने इसका विरोध किया था तो उन्हें गिरफ्तार करके जेल में डाल दिया गया। जेल में ही डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मौत हो गई। अब गर्व से कह सकते हैं ‘जहां बलिदान हुए मुखर्जी, वह कश्मीर हमारा है’।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें