फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई में गोरखपुर के गांव प्रदेश में नंबर वन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छ सर्वेक्षण (ग्रामीण) 2019 के नतीजे घोषित : सफाई में गोरखपुर के गांव प्रदेश में नंबर वन
विज्ञापन

गोरखपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण (ग्रामीण) 2019 के नतीजे आ गए हैं। मुख्यमंत्री का गृह जिला गोरखपुर पूरे प्रदेश में जहां पहले पायदान पर है, वहीं देश में 26वें नंबर पर। 100 में 89.08 अंक हासिल कर तेलंगाना राज्य का पेद्दापल्ली जिला देश में पहले नंबर पर है। वाराणसी 224 तो लखनऊ 344वें नंबर पर है। पिछले साल के सर्वेक्षण में गोरखपुर, प्रदेश में 24वें तो देश में 285वें नंबर पर था। उस समय हुई किरकिरी के बाद मुख्यमंत्री खुद जिले में सफाई व्यवस्था पर जोर दे रहे थे। जिले के अपने दौरों और सभाओं में उन्होंने मंच से लोगों को सफाई के प्रति प्रेरित करने के साथ ही उसकी अहमियत बताई। जिसका असर इस साल के परिणाम में दिखाई पड़ रहा है। यही नहीं, सरकार ने यह भी दावा किया कि एक समय पूर्वांचल में महामारी बन चुके इंसेफेलाइटिस की वजह से अब मौतों की संख्या कम हो गई है। इसमें सफाई का महत्वपूर्ण योगदान है।
सर्वेक्षण में देश भर के 683 जिले शामिल थे। 100 अंक के सर्वेक्षण में गोरखपुर को 85.6658 अंक मिले । 85.6347 अंक पाकर कांशीरामनगर (कासगंज) उत्तर प्रदेश में दूसरे पायदान पर तो देश में 28वें नंबर पर है। इसी तरह 85.5602 अंक पाकर फर्रुखाबाद प्रदेश में तीसरे तो देश में 29वें स्थान पर रहा। फि रोजाबाद 85.5384 अंक पाकर प्रदेश में चौथे स्थान एवं देश में 30वें स्थान पर है।
विज्ञापन

डीएम, सीडीओ, डीपीआरओ ने दी बधाई
स्वच्छता सर्वेक्षण में मिली इस उपलब्धि पर डीएम के. विजयेंद्र पांडियन, सीडीओ अनुज सिंह और डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर ने जिले के लोगों को बधाई दी। आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, जिले के सभी लोगों ने सफाई के महत्व को समझते हुए सरकार की तरफ से इस दिशा में छेड़ी गई मुहिम में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। मुहिम को सफल बनाने में योगदान देने वाले संबंधित विभागों के अफसरों, कर्मचारियों के प्रति भी डीएम, सीडीओ और डीपीआरओ ने आभार जताया।
विज्ञापन

फीडबैक देने में गोरखपुर देश में नंबर वन
गोरखपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण (ग्रामीण) 2019 में सफ ाई व्यवस्था को लेकर आम नागरिकों के फीडबैक (राय) देने में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिला प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में पहले पायदान पर रहा। गोरखपुर से 1271821 फ ीडबैक मिले थे। रायशुमारी में लखनऊ देश और प्रदेश में दूसरे पायदान जबकि वाराणसी तीसरे स्थान पर है। लखनऊ से 1231827 जबकि वाराणसी से 936321 फ ीडबैक मिले। सर्वेक्षण के सौ नंबर के फ ीडबैक पर 35 नंबर रायशुमारी पर है।
ऐसे मिले नंबर
कुल 100 नंबर के सर्वेक्षण में 35 नंबर भौतिक निरीक्षण, 35 नंबर नागरिक फीडबैक और 30 नंबर गांवों में मौजूद संसाधनों पर थे।
बाक्स
गोरखपुर, बस्ती मंडल (देश स्तर पर)
गोरखपुर - 26
महराजगंज- 84
कुशीनगर- 137
देवरिया- 163
बस्ती- 194
सिद्धार्थनगर- 215
संतकबीरनगर- 218
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें