फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमंग-उल्लास से सराबोर रहा मंदिर का माहौल

Mon, 20 Mar 2017 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर में खुशी मनाते लोग। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
महंत आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही गोरखनाथ मंदिर का नजारा रविवार को एकदम बदल गया। हर तरफ लोग खुशी से झूमते नजर आए। एक तरफ पटाखों की गूंज थी तो दूसरी तरफ मिठाइयों और फूलों की खुशबू बिखरी थी। यह पहला अवसर था जब पीठाधीश्वर की गैरमौजूदगी में बिना किसी आयोजन के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था।
विज्ञापन


रविवार की सुबह ट वी चैनलों पर यह खबर चलने लगी कि आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर दर्शन करने आ रहे हैं। फिर क्या लोग इन खबरों को तस्दीक करने लगे। वहीं बहुत से लोगों ने मुख्यमंत्री से मिलने और उन्हें देखने के लिए मंदिर का रुख कर दिया। देखते-देखते हजारों की भीड़ मंदिर परिसर में एकत्रित हो गई। वहां आए लोग उत्साह से लबरेज थे। लोग हर-हर महादेव और महंत आदित्यनाथ जिंदाबाद का नारा लगा रहे थे। जश्न के माहौल में लोग अबीर-गुलाल उड़ा रहे थे। दस बजे यह साफ हो गया कि महंत अभी नहीं आ रहे हैं। फिर भी मंदिर में भीड़ कम होने के बजाय बढ़ती गई। बहुतों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी कर इजहार किया।

प्रोजेक्टर पर लाइव चला शपथग्रहण 
शपथ ग्रहण को लाइव देखने के लिए गोरखनाथ मंदिर में एक जगह प्रोजेक्टर लगाया गया। समारोह शुरू हुआ तो भीड़ वहां पर खड़ी होकर शपथ ग्रहण देखने लगी। जैसे ही महंत आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली वहां पर ढोल नगाड़े बजने लगे। हजारों की संख्या में आए लोग अबीर-गुलाल उड़ाकर खुशियां मनाने लगे। मंदिर परिसर में देर तक
विज्ञापन

आतिशबाजी होती रही। 

फूलों की माला से सजाया गया पूरा मंदिर
मुख्यमंत्री बने महंत की अगवानी के लिए गोरखनाथ मंदिर को फूल मालाओं से सजाया जा रहा है। वहीं, प्रशासन की तरफ से मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। चप्पे चप्पे पर पुलिस और ट्रैफिक के जवान तैनात किए गए हैं। रविवार को मुख्यमंत्री के आने की सूचना थी पर व्यस्तताओं के चलते वो नहीं आ सके। माना जा रहा है कि वह सोमवार को मंदिर आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें