फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर के सुजीत और आंचल ने किया उलटफेर 

Tue, 03 May 2016 08:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
शतरंज के दांव आजमाते प्रतिभागी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुन्नीलाल जैन स्मृति यूपी जूनियर शतरंज प्रतियोगिता के तीसरा दिन मेजबान गोरखपुर के खिलाड़ियों के नाम रहा। यहां के खिलाड़ियों ने कई उलटफेर किए। गोरखपुर की आंचल शर्मा ने लखनऊ की वरीय खिलाड़ी वसुंधरा को तथा सुजीत चौधरी ने द्वितीय वरीयता प्राप्त कानपुर के विकास निषाद को पराजित किया। इसी क्रम में लखनऊ की श्रद्धा यादव ने वाराणसी की रुखसार बानो को हराकर बड़ा उलटफेर किया।
विज्ञापन


तीसरे चक्र में लखनऊ की श्रद्धा यादव ने 1407 वरीयता प्राप्त वाराणसी की रुखसार बानू को कड़े मुकाबले में हराया। बालक वर्ग में लखनऊ के अंकित सक्सेना ने मेरठ के दिव्यांशु शर्मा को 26 चालों में और गोरखपुर के सुजीत चौधरी ने विकास निषाद को 61 चालों में पराजित किया। उधर, बालिका वर्ग के चौथे चक्र में गोरखपुर की आंचल शर्मा ने सोनभद्र की प्रिया चौरसिया को, बलिया की रिया मिश्रा ने रुखसार को मात दी।

बालक वर्ग में प्रथम वरीयता प्राप्त शाहजहांपुर के अंकित सेन ने सातवीं वरीयता वाले गोरखपुर के सुजीत चौधरी को हराया, जबकि एक अन्य मैच में गोरखपुर के ही गैर वरीय खिलाड़ी आर श्रीवास्तव ने मेरठ के वरीय खिलाड़ी को हराया। चौथे चक्र की समाप्ति के बाद बालक वर्ग में अंकित सेन, सुमित मिश्रा चार अंकों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। विकास निषाद, अंकित सक्सेना, सत्येन्द्र सिंह, आभास जिंदल, सुवाष गुप्ता, सुजीत चौधरी तीन अंकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
विज्ञापन


बालिका वर्ग में श्वेता प्रियदर्शिनी ने चार अंकों की बढ़त बना रखी है। आंचल शर्मा, रिया मिश्रा, श्रद्धा यादव तीन-तीन अंकों के साथ खेल रहीं हैं। तीसरे दिन प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला शतरंज संघ के संरक्षक एसए रहमान एवं उपाध्यक्ष मान्धाता सिंह ने किया। 

आज होगा समापन
चार दिवसीय यूपी जूनियर शतरंज प्रतियोगिता का समापन बुधवार को दोपहर ढाई बजे होगा। जिला शतरंज संघ के सचिव पीबी सिंह के अनुसार नगर विधायक डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल समापन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें