फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी के शिक्षक से अभद्रता

Fri, 10 Feb 2017 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
उपस्थिति कम होने पर शोध छात्रा की फेलोशिप रोके जाने के मामले में समाजशास्त्र के विभागाध्यक्ष ने कुछ छात्रनेताओं पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कुलपति और शिक्षक संघ से मामले की लिखित शिकायत की है और ये भी आरोप लगाया है कि उन्हें जबरन उनके कक्ष से खींचकर बाहर खड़ी कार में बैठाने की कोशिश की गई।
विज्ञापन


गोरखपुर विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग की एक छात्रा डॉ. अनुराग द्विवेदी के मार्गदर्शन में शोध कर रही है। नियमानुसार सभी शोध छात्रोें को प्रतिदिन की उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज करनी होती है, लेकिन छात्रा की उपस्थिति नियमानुसार कम थी। लिहाजा विभागाध्यक्ष प्रो. रामप्रकाश ने नाराजगी जताई और फेलोशिप पर रोक लगा दी। इसके बाद बुधवार को छात्रा कुछ छात्रनेताओं के साथ उनसे वार्ता के लिए पहुंची। इसी दौरान एक छात्रनेता विभागाध्यक्ष रामप्रकाश से अभद्रता करने लगा और उनका चश्मा उतारकर टेबल पर रख दिया। विभाग के अन्य कर्मचारियों के हस्तक्षेप के बाद छात्रनेता वहां से चले गए।

प्रो. रामप्रकाश ने कहा कि छात्रों ने न सिर्फ उनके साथ अभद्रता की, बल्कि उन्हें खींचकर बाहर ले जाने की कोशिश भी करने लगे। पहले से वहां दो-तीन गाड़ियां भी खड़ी कर रखी थीं। शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुधाकर लाल श्रीवास्तव ने कहा कि घटना अत्यंत निंदनीय है। शिक्षक संघ ने कुलपति से मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें