फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेयरवेल पार्टी में गीतों की धुन पर थिरके विद्यार्थी

Sun, 28 Feb 2016 01:02 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी और संबद्ध महाविद्यालयों की वार्षिक परीक्षा शुरू होने से पहले फेयरवेल पार्टियों का सिलसिला शुरू हो गया है। शनिवार को शहर के मारवाड़ बिजनेस स्कूल और सरस्वती विद्या मंदिर पीजी महिला कॉलेज में फेयरवेल पार्टी का आयोजन हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने जमकर लुत्फ उठाया और गीतों पर खूब थिरके।
विज्ञापन


मारवाड़ बिजनेस स्कूल में हुए आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि प्रेम चंद्र गौड़ ने विद्यार्थियों को कॅरियर को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी। पुरुषोत्तम रामरायका, श्रीप्रकाश भालोटिया और प्रो. बीएल सर्राफ ने अपने संबोधनों में विद्यार्थियों से समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए आह्वान किया। इस दौरान आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में होली गीत पर छात्राओं ने सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी।

प्राचार्य डॉ. संतोष त्रिपाठी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मिस फेयरवेल और मिस्टर फेयरवेल भी चुने गए। सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भी नृत्य व संगीत का माहौल भी घंटों जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें