फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीवीएनपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव आज

Wed, 28 Sep 2016 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ मतदान की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बुधवार को सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक मतदान होगा। तीन बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। 2662 विद्यार्थी विभिन्न पदों पर खड़े 15 प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला करेंगे। 
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. शलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मतदान के लिए महाविद्यालय में पांच बूथ बनाए गए हैं। छात्राओं के लिए अलग से बूथ की व्यवस्था नहीं की गई है। छात्र और छात्राओं का मतदान केंद्र तक पहुंचने का रास्ता अलग-अलग होगा। इंदिरा बाल विहार से बैरिकेडिंग की जाएगी। कक्षावार बूथ के बारे में जानकारी देने के लिए फ्लैक्स भी चस्पा कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों को महाविद्यालय के निर्धारित गणवेश में वोट देने आना होगा। परिचय पत्र और फीस की मूल रसीद दिखाने पर ही वे मतदान कर सकेंगे। सभी पदों के परिणाम आते ही विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलाई जाएगी।  इन प्रत्याशियों के बीच होगा मुकाबला अध्यक्ष : अमित कुमार राव, आदर्श सिंह, दीपक सिंह, निखिल सिंह
विज्ञापन

उपाध्यक्ष : अविनाश कुमार उपाध्याय, अभय यादव और राहुल पांडेय
महामंत्री : सत्यविजय यादव, रवि प्रकाश पांडेय, आदित्यनाथ चतुर्वेदी, नितिन जायसवाल
पुस्तकालय मंत्री : आदित्य सिंह, ऋषभ अग्रवाल, नितेश, मो. ईस्माइल सिद्दीकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें