फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक की पिटाई से बच्चे का हाथ टूटा

विज्ञापन
शिक्षक की पिटाई से घायल छात्र रोहित।
विज्ञापन
शिक्षक की पिटाई से बच्चे का हाथ टूटा
विज्ञापन

गोरखपुर। तिवारीपुर के माधोपुर स्थित भागवत चिल्ड्रेन एकेडमी में कक्षा चार के छात्र की पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि पिटाई से बच्चे का हाथ टूट गया है। पीड़ित छात्र के पिता ने जिला अस्पताल में उपचार कराने के बाद स्कूल टीचर व प्रबंधक के खिलाफ तिवारीपुर थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक सिधारीपुर निवासी आशीष कुमार का नौ वर्षीय बेटा रोहित कुमार भागवत चिल्ड्रेन एकेडमी में पढ़ता है। आरोप है कि स्कूल में बच्चे को रोजाना ही प्रताड़ित किया जाता है। प्रबंधक व शिक्षक द्वारा आए दिन मारपीट की घटना होती है। शुक्रवार को भी बेटा पढ़ने गया था और उसकी इस कदर पिटाई की गई कि दाहिना हाथ टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही पीठ पर भी गहरे घाव के निशान हैं। पीड़ित पिता की मांग है कि प्रबंधक व शिक्षक पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाए। रोहित के पिता ने बताया कि इसी तरह स्कूल में कई अन्य बच्चों के साथ भी मारपीट की गई है। सीओ कोतवाली बीपी सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। इस संबंध में आरोपित टीचर और स्कूल प्रबंधक का पक्ष जानने की कोशिश की गई, मगर संपर्क नहीं हो सका। पक्ष आने पर प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें