फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदला मौसम का मिजाज, धूल भरी आंधी से छाई धुंध

Thu, 05 May 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
बुधवार सुबह आई धूल भरी आंधी। - फोटो : shivharsh
विज्ञापन
मौसम का मिजाज बुधवार को अचानक बदल गया। धूल भरी तेज हवा चलने से एकबारगी लगा कि जैसे तूफान आने वाला है। आसमान में धुंध छा गई। सड़कों पर वाहन जहां के तहां रुक गए। कई स्थानों पर पेड़ की डालियां टूट गईं। टिन शेड और झोपड़ियां उड़ गईं। महानगर से 10 किलोमीटर उत्तर-पूरब की दिशा में बारिश भी हुई। हालांकि मौसम में हुए बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन


मौसम का उतार-चढ़ाव कई दिनों से चल रहा था। सुबह होते ही सूरज की किरणें गर्मी का अहसास कराने लगती थीं, लेकिन बुधवार अन्य दिनों से अलग था। इस दिन हवा ठंढ का अहसास करा रही थ। दिन में 11 बजे के आसपास अचानक मौसम ने करवट बदली। चंद मिनटों में ही आसमान में धुंध छा गई। तेज हवा के चलते चारों तरफ धूल उड़ने लगी।

शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर छतों पर रखे टिन शेड उड़ गए। पेड़ की डालियां टूट र्गइं। कई झोपड़ियां जमींदोज हो गईं। महानगर से 10 किलोमीटर दूर उत्तर-पूरब दिशा की तरफ बारिश भी हुई। खासकर गोरखपुर से सटे महराजगंज और कुशीनगर में। लगभग घंटे भर तक मौसम में उतार-चढ़ाव के बाद आसमान साफ हो गया और धूप भी अपना असर दिखाने लगी। 
विज्ञापन


प्री मानसून सावर के कारण बदला मौसम
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय के मुताबिक बुधवार को मौसम में जो बदलाव देखा गया वह प्री मानसून सावर है। ईस्टर्न यूपी के ऊपर इसका दबाव था। इस कारण 32 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं। मौसम विभाग के मुताबिक इसका असर उत्तर-पूर्व दिशा में था। एक घंटे बाद यहां तो स्थिति सामान्य हो गई, पर जो हवाएं यहां से उठी थीं वह उत्तरी बिहार की तरफ चली गईं। अभी दो दिनों तक मौसम नम रहेगा। पुरवा हवा चलेगी जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। आठ मई को बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें