फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखधाम में चढ़ने के लिए मची अफरा-तफरी 

Mon, 12 Jun 2017 08:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
शादी-विवाह में घर आए लोगों की वापसी से ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ हो रही है। टिकट लेने से लेकर कोच में दाखिल होना यात्रियों के लिए किसी जंग से कम नहीं है। सोमवार को गोरखधाम एक्सप्रेस की जनरल बोगी में चढ़ने को लेकर मारामारी की नौबत आ गई। प्लेटफॉर्म दो पर ठसाठस भीड़ हो गई। यात्रियों को खड़े होने तक की जगह नहीं बची। आधे घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। 
विज्ञापन


शाम चार बजे प्लेटफॉर्म दो पर गोरखधाम एक्सप्रेस के आते ही कोच में चढ़ने को लेकर अफरा-तफरी मच गई। पहले से लगी लाइन टूट गई और सामान लेकर यात्री ट्रेन में चढ़ने लगे। इंजन की ओर लगी दो बोगियों में सीट कब्जा करने को लेकर कई यात्रियों में धक्का-मुक्की हुई। कुछ यात्री खिड़की के रास्ते ही घुस गए। माहौल बिगड़ते देखकर आरपीएफ ने सख्ती से यात्रियों को लाइन में लगवाने की कोशिश की। भीड़ अधिक होने के चलते यात्री इधर-उधर भागने लगे। निराश होकर आरपीएफ भी पीछे हट गई।   सत्याग्रह के लगेज यान में चढ़े यात्री गोरखपुर। रक्सौल जा रही सत्याग्रह में भीड़ अधिक होने के चलते बहुत सारे यात्रियों को सीट नहीं मिल पाई। कई यात्री लगेज यान में ही चढ़कर रवाना हो गए। जबकि बहुत सारे यात्रियों ने कोच के गेट पर लटककर सफर किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें