फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी और गणित के सवालों ने उलझाया

Mon, 15 May 2017 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
परीक्षा देकर केंद्र से बाहर आते अभ्यर्थी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग की रविवार को मल्टीटॉस्किंग स्टॉफ के लिए हुई परीक्षा में अंग्रेजी और गणित के सवालों ने परीक्षार्थियों का उलझा दिया। माइनस मार्किंग के चलते बहुत सारे परीक्षार्थियों ने इन दोनों विषयों के सवालों को कम ही हल किए। दो पॉलियों में हुई परीक्षा में 33984 परीक्षार्थियों में से 15466 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन


परीक्षा के लिए जिले में 43 केंद्र बनाए गए थे। पहली पाली की सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो से चार बजे तक हुई। सेंट एंड्रयूज कॉलेज से परीक्षा देकर निकले रमेश कुशवाहा ने बताया कि गणित के सवालों को हल करने में कठिनाई हुई। संशय वाले सवालों को माइनस मार्किंग के चलते हल ही नहीं किया। एमपी इंटर कॉलेज में परीक्षा देने आए अविनाश और रमेश सिंह का कहना था कि सामान्य ज्ञान और इतिहास के ज्यादातर सवालों के जवाब दिए हैं। गणित और अंग्रेजी से दिक्कत हुई है। ओवरऑल पेपर अच्छा हुआ है। 

चिलचिलाती धूप से अभिभावक रहे बेहाल
परीक्षार्थियों के साथ आए अभिभावक चिलचिलाती धूप से बेहाल हो गए। परीक्षा केंद्रों पर समय काटना उनके लिए भारी पड़ रहा था। सुबह की पॉली में सेंट एंड्रयूज कॉलेज के बाहर अभिभावकों ने किसी तरह वक्त गुजार लिया लेकिन दोपहर में उनकी हालत पस्त हो गई। अधिकांश अभिभावक कलेक्ट्रेट गेट के भीतर पेड़ के नीचे छांव में बैठ गए। वहीं एमपी इंटर कॉलेज के सामने परीक्षा छूटने के आधे घंटे पहले पहुंचे अभिभावक पसीने से तर-बतर दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें