रीजनल स्टेडियम में कबड्डी काम्प्लेक्स का पूजन अर्चन कर सुभारम्भ किया गया ।
प्रदेश के पहले कबड्डी कांप्लेक्स में प्रैक्टिस शुरू
गोरखपुर। रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेश के पहले कबड्डी कांप्लेक्स का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। स्टेडियम प्रबंधन ने हॉल में मैट लगाने के साथ ही मंगलवार को पूजन अर्चन कर कांप्लेक्स को खिलाड़ियों के लिए खोल दिया। एक करोड़ 14 लाख रुपये से तैयार हुए कबड्डी कांप्लेक्स के खुलने से शहर में राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिताओं के आयोजन की राह खुलेगी।
जिले के खिलाड़ियों को अब तक मिट्टी पर अभ्यास करना पड़ता था। बारिश के मौसम में प्रैक्टिस न के बराबर ही होती थी। कबड्डी कांप्लेक्स के तैयार होने से खिलाड़ियों को पूरे वर्ष बेरोकटोक अभ्यास का मौका मिलेगा। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी एके पांडेय ने बताया कि कांप्लेक्स में खिलाड़ी देर शाम तक भी खिलाड़ी प्रैक्टिस कर सकेंगे। वहां लाइट की व्यवस्था मौजूद है।