फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल निदेशालय ने खामोशी से बढ़ा दी फीस  

Tue, 21 Jun 2016 08:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
स्पोर्ट्स
विज्ञापन
 खेल निदेशालय ने खिलाड़ियों के ऊपर खामोशी से 25 रुपये का अतिरिक्त भार बढ़ा दिया है। पहले खिलाड़ियों को पूरे साल के लिए 60 रुपये फीस लगती थी, लेकिन नए सत्र खिलाड़ियों से 85 रुपये लिया जा रहा है। हालांकि 25 रुपये बढ़ोत्तरी को खेल अधिकारी ज्यादा नहीं मान रहे हैं।
विज्ञापन


खेल निदेशालय की तरफ से प्रदेश के सभी स्टेडियम में प्रशिक्षण कैंप संचालित करवाया जाता है। इस प्रशिक्षण कैंप में प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों को 60 रुपये फीस लेेकर जब तक कैंप संचालित होता था उन्हें प्रशिक्षण दिया जाता था। लेकिन सत्र 2016-2017 के लिए खेल निदेशालय ने नियम में बदलवा करते हुए एक साल की फीस में इजाफा कर दिया है। अब खिलाड़ियों की सालाना फीस 60 रुपये से बढ़ाकर 85 रुपये कर दिया गया है।

इसके साथ ही खिलाड़ियों की कटेगरी दो ग्रुप में बांटी गई है। 16 साल तक के खिलाड़ियों को सालाना 85 रुपये फीस लगेंगी। जबकि 16 साल से ऊपर के खिलाड़ी जो शौकिया तौर पर खेलने आते हैं उन्हें हर महीने 300 रुपये फीस देनी होगी। अब तक ऐसे खिलाड़ियों की फीस 200 रुपये महीने लगती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें