फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पाइस जेट को सशर्त उड़ान की मिली रजामंदी

Wed, 21 Sep 2016 08:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्लेन - फोटो : demo pics
विज्ञापन
गोरखपुर एवं आसपास के जिलाें के रहने वालों के लिए राहत वाली सूचना है। विमान कंपनी स्पाइस जेट को एयरफोर्स ने सशर्त उड़ान की रजामंदी दे दी है। इससे स्पाइस अब पूर्व में घोषित तिथि चार अक्टूबर से दिल्ली-कोलकाता के लिए विमान सेवा शुरू कर सकेगी। फर्क सिर्फ समय का होगा। चूंकि एयरफोर्स ने सिर्फ डेढ़ घंटे ही रन-वे का इस्तेमाल करने की रजामंदी दी है लिहाजा स्पाइस जेट ने अपने समय में बदलाव कर दिया है। कंपनी अब अपने नए शेड्यूल के साथ दो फ्लाइट की एक साथ उड़ान की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


बता दें कि रन-वे पर इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) लगाने के चलते एयरफोर्स ने स्पाइस जेट की उड़ान पर रोक लगा दी थी। चूंकि कंपनी ने उड़ान शुरू करने की तिथि घोषित करने के साथ ही टिकटों की बुकिंग भी कर ली थी लिहाजा इस रोक से उसे बड़ा झटका लगा था। इसी का हवाला देते हुए कंपनी के उच्चाधिकारियों ने एयरफोर्स के अफसरों से सिफारिश की जिसके बाद मंगलवार की शाम उन्हें सशर्त अनुमति मिल गई। फ्लाइट का बदला शेड्यूल कोलकाता से गोरखपुर पहुंचने का टाइम  दोहपर 1.30 बजे
विज्ञापन

गोरखपुर से दिल्ली की उड़ान               दोपहर 1.50 बजे
दिल्ली से गोरखपुर पहुंचने का टाइम       दोपहर 2.10 बजे
गोरखपुर से कोलकाता की उड़ान           दोपहर 2.45 बजे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें