फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 को अजमेर शरीफ के लिए स्पेशल ट्रेन

Tue, 29 Mar 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
स्पेशन ट्रेन
विज्ञापन
गोरखपुर। अजमेर शरीफ  में ख्वाजा गरीब नवाज के सलाना उर्स में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने छपरा-अजमेर स्पेशल ट्रेन वाया गोरखपुर चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन



(05103) छपरा-अजमेर स्पेशल ट्रेन 11 अप्रैल को छपरा से रात 8.30 बजे चलेगी और सीवान, देवरिया सदर, दूसरे दिन गोरखपुर से रात 12.20 बजे चलकर खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बाराबंकी, बादशाहनगर, लखनऊ कानपुर सेंट्रल, इटावा, टुंडला, आगरा फोर्ट, बयाना, सवाई माधोपुर, दुर्गापुरा, जयपुर, फुलेरा, किशनगढ़ से तीसरे दिन अजमेर रात 12.55 बजे पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन (05104) 16 अप्रैल को अजमेर से रात 12.30 बजे चलेगी और दूसरे दिन छपरा रात 2.50 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में साधारण श्रेणी के 10, शयनयान श्रेणी के 7, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 2, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 1 तथा एसएलआर के 2 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें