फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में फिर बनेगी सपा की सरकार : विकास

Tue, 13 Dec 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
मुलायम संदेश यात्रा का स्वागत करते कार्याकर्ता। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
विज्ञापन
समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव ने कहा कि 10 सितंबर से शुरू हुई मुलायम संदेश यात्रा अब तक प्रदेश के 45 जिलों के 142 विधानसभाओं में घूम चुकी है। जनता के मिल रहे समर्थन से यह स्पष्ट हो गया कि प्रदेश में दोबारा सपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन


मुलायम संदेश यात्रा का रथ लेकर पहुंचे विकास यादव सोमवार को पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चार चरणों में होने वाली यात्रा का तीसरा चरण गोरखपुर में पूरा हो गया। चौथे चरण की यात्रा 20 या 22 दिसंबर को वाराणसी से शुरू होगी। कहा कि मुख्यमंत्री के विकास कार्यों से हर कोई खुश है। सीएम ने बिना भेदभाव के प्रदेश के हर क्षेत्र का विकास किया है। उनकी योजनाओं का सभी को लाभ मिल रहा है। आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी 300 से अधिक सीटें जीतेगी।

उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में नोटबंदी को लेकर लोगों में गुस्सा है। प्रधानमंत्री के एक आदेश ने जनता को सड़कों पर खड़ा होने को मजबूर कर दिया। कड़ाके की ठंड में लोग बैंकों में लाइन लगा रहे हैं। इसका खामियाजा आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को भुगतना पड़ेगा। केंद्र सरकार पांच प्रतिशत लोगों को खुश करने के लिए 95 प्रतिशत लोगों को परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि जितनी नोट थी वह बैंकों में लगभग आ चुकी है। फिर वह काला धन कहा चला गया जिसे बंद करने की बात पीएम कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने विदेशों से काला धन लाने की बात कही थी और देश के धन को काला बता रहे हैं। सरकार ने बिना तैयारी के नोटबंदी की इस नाते जनता परेशान हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें