फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा को पीटने वाले सपा नेता समेत पांच जेल गए

Fri, 05 Feb 2016 09:32 PM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बड़हलगंज के पटना तिराहे पर दरोगा पर हमला करने वाले सपा नेता एवं पूर्व प्रधान समेत पांच लोगों को पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। देर रात एसओ ने घायल दरोगा की तहरीर पर मऊ के रहने वाले अजय, सपा से जुड़े उसके भाई समेत छह नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा, सेवन सीएलए के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन



बड़हलगंज प्रतिनिधि के अनुसार दरोगा विवेकानंद उपाध्याय की तहरीर पर हिरासत में लिए गए दोहरीघाट, नई बाजार के पूर्व प्रधान एवं सपा नेता रामाश्रय यादव, उनके भाई अजय यादव, अरविंद यादव, रमवापुर लोटन के लोटन यादव, चक भगवानदास गांव के रूदल चौहान और आजमगढ़, रौनापार के रमेश चौहान और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया।

 हमलावरों की मदद करने के आरोप में बैठाए गए मधुवन विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी राजेंद्र मिश्रा को देर रात थाने से छोड़ दिया गया। वारदात के बाद मौके से भागे सपा नेता का भाई अजय शादी करने के बाद भोर में ही सिधुआपार गांव से निकल गए। एसओ बड़हलगंज चौथीराम यादव ने कहा कि घटना में शामिल अज्ञात लोगों के बारे में छानबीन चल रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

 
यह था मामला
मऊ, दोहरीघाट के नई बाजार गांव के पूर्व प्रधान एवं सपा नेता रामाश्रय यादव के छोटे भाई अजय की बृहस्पतिवार को शादी थी। बारात नई बाजार से बड़हलगंज के सिधुआपार आ रही थी। पटना तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे दरोगा विवेकानंद से दूल्हे की गाड़ी में बैठे युवक उलझ गए। प्रतिकार करने पर पीछे से गाड़ी लेकर पहुंचे सपा नेता रामाश्रय यादव ने दरोगा को पीट दिया था। पुलिस ने सपा नेता के साथ ही पांच लोगों को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

                      
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें