फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनौली से शक्तिनगर तक चलेगी एसी बस  

Thu, 15 Sep 2016 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
up roadways
विज्ञापन
मध्यप्रदेश जाने वाले लोगों के लिए गोरखपुर रीजन से पहली एसी बस सेवा को शुरू हुई है। सोनौली से शक्तिनगर तक एसी बस जनरथ गोरखपुर, आजमगढ़, वाराणसी, सोनभद्र, रेनुकोट होते हुए चल रही है। 
विज्ञापन


गोरखपुर रीजन से अब तक शक्तिनगर के लिए बसें नहीं चल रही थीं, लेकिन सोनौली से वाराणसी शुरू हुई जनरथ एसी बस सेवा को शक्तिनगर तक बढ़ा दिया गया है। सोनौली से बस शाम साढ़े चार बजे चलकर साढ़े आठ बजे गोरखपुर पहुंचेगी। नौ बजे यहां से चलकर साढ़े चार बजे वाराणसी पहुंचेगी और सुबह पांच बजे शक्तिनगर के लिए रवाना होगी। सोनौली से शक्तिनगर का किराया 810, राबर्टगंज का 624, वाराणसी का 460 और सोनौली से गोरखपुर का 159 रुपये है। सोनौली डिपो के एआरएम महेश चंद्र ने बताया कि गोरखपुर रीजन से पहली एसी बस शक्तिनगर के लिए चलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश जाने वाले यात्रियों को इससे राहत मिलेगी। 
  नेपाल के भैहरवां में भी प्रचार प्रसार  परिवहन निगम की तरफ से नेपाल के भैहरवां रेडियो पर सोनौली से चलनी वाली बसों की जानकारी का प्रचार किया जा रहा है। इससे नेपाली यात्रियों को किसी भी तरह से परेशानी न हो। एआरएम महेश चंद्र ने बताया कि इस व्यवस्था से नेपाली यात्रियों के साथ होने वाली ठगी बंद हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें