फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम संबंधों के शक में सास को चाकू घोंपा, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेम संबंधों के शक में सास को चाकू घोंपा, गंभीर
विज्ञापन

पादरीबाजार (गोरखपुर)। शाहपुर थाना क्षेत्र में सास के किसी अन्य व्यक्ति से अनैतिक संबंध होने के शक में नाराज दामाद ने चाकू घोंप दिया। इससे सास गंभीर रूप से घायल हो गईं। बेटी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी दामाद और कथित प्रेमी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शाहपुर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने 20 साल पहले दूसरी शादी कर ली और परिवार से अलग हो गया। इसके बाद उसकी पत्नी के साथ बेटी और बिहार के बेतिया क्षेत्र निवासी दामाद रहने लगे। पति के अलग होने के बाद से ही महिला का एक अन्य व्यक्ति से परिचय हो गया। वह अक्सर उनके घर आने-जाने लगा और रात में भी रुक जाया करता था। इस बात पर सास और दामाद में झगड़ा होना शुरू हो गया। रविवार की रात उक्त व्यक्ति की उपस्थिति में झगड़ा इतना बढ़ गया कि दामाद ने सास की पेट में चाकू घोंप दिया जिससे वह घायल हो गईं। क्षेत्राधिकारी प्रवीण सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें