फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बेटे की मौत, पिता घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में बेटे की मौत, पिता घायल
विज्ञापन

पिपराइच। सोनराइच गांव के पास शनिवार दोपहर ऑटो की चपेट में आने से बाइक सवार बेटे की मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस लाने में देर किए जाने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

कुशीनगर के कप्तानगंज इलाके के गंभीरपुर निवासी गामा सिंह (55) बेटे दीपू सिंह (25) के साथ बाइक से बरगदही जा रहे थे। सोनराइच गांव के पास निर्माणाधीन सड़क पर सामने से आ रहे ऑटो की चपेट में बाइक आ गई। हादसे में दीपू को गंभीर चोट आई थी। गांव के लोगों ने एंबुलेंस के लिए 108 नंबर पर कॉल किया। एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन दीपू की मौत हो गई। गामा सिंह का कहना था कि सूचना के करीब 40 मिनट बाद एंबुलेंस आई। उन्होंने कहा कि अगर समय से एंबुलेंस आई होती तो बेटे की जान बचाई जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें