फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस की गलत रिपोर्ट दी  

Fri, 08 Apr 2016 07:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। स्मार्ट कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस की गलत रिपोर्ट भेजने का मामला प्रकाश में आया है। अपर परिवहन आयुक्त सड़क सुरक्षा आईटी गंगाफल ने मामला पकड़ में आने के बाद 12 जिलों के परिवहन अधिकारियों से एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन


अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर 2015 में ड्राइविंग लाइसेंस के संबंध में स्मार्ट कार्ड बनाने वाली निक्सी कंपनी की ओर से प्रस्तुत की गई रिपोर्ट का परीक्षण मुख्यालय पर गठित समिति ने किया था।

जांच में पता चला कि निक्सी ने जो रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी थी और कार्यालय से जो रिपोर्ट भेजी गई थी दोनों में अंतर था। अपर परिवहन आयुक्त गंगाफल ने एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही कितने स्मार्ट कार्ड बने हैं इसकी भी रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। प्रदेश के 12 जिलों में महराजगंज भी शामिल है।  

यह हैं वह जिले 
फर्रुखाबाद, जौनपुर, गाजीपुर, रायबरेली, पीलीभीत, कानपुर देहात, मिर्जापुर, हापुड़, रामपुर, महराजगंज, फैजाबाद और मैनपुरी जिले में इस तरह की गड़बड़ी सामने आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें