फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे रेलवे स्टेशनों पर टिकट बेचेंगे एसटीबीए

Fri, 29 Jul 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अब छोटे रेलवे स्टेशनों पर स्टेशन मास्टर को टिकट बेचना नहीं पड़ेगा। इसके लिए एसटीबीए (स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट) की तैनाती होगी। टिकट बेचने पर एसटीबीए को प्रति टिकट कमीशन मिलेगा। पूर्वोत्तर रेलवे के 17 स्टेशनों पर तैनाती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


अभी छोटे स्टेशनों पर स्टेशन मास्टर ही टिकट भी बेचते हैं। इससे ट्रेेनों के परिचालन में कभी-कभी दिक्कतें आती हैं। स्टेशन मास्टर पर भी काम का अतिरिक्त दबाव बना रहता है। रेल प्रशासन ने अब ऐसे स्टेशनों पर टिकट की बिक्री का जिम्मा एसटीबीए को देने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए टेंडर भी निकाल दिया गया है। कमीशन भी एजेंट को तय करना है। न्यूनतम कमीशन वाले एजेंट का ही टेंडर दिया जाएगा। अगर एक ही स्थान पर दो दावेदार आते हैं और दोनों के टेंडर में कमीशन एक ही रहता है तो लाटरी निकाली जाएगी।

इन स्टेशनों पर होगी तैनाती
चिल्वरिया, बनगाई, गोमतीनगर, मैजापुर, झरेखापुर, बांकेगंज, फरधान, बृजमनगंज, डोमिनगंज, मटेरा, लखपतनगर, परसा तिवारी, गोरखपुर कैंट, टप्पा खजुरिया, जहांगीराबाद राज, मझरापूरब, बरई, जलालपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें