फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: इंसेफेलाइटिस से 16 मौतें, 130 मरीज मिले

Fri, 21 Jun 2019 10:44 PM IST
राजेश सैनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर

सार

- स्वास्थ्य महकमे ने जून तक का आंकड़ा शासन को भेजा
- सबसे ज्यादा मरीज कुशीनगर, महराजगंज में
- गोरखपुर और कुशीनगर में छह-छह मौतें हुईं 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर मंडल के चार जिलों में जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) और एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) से 19 जून तक 16 मौतें हुई हैं। सबसे ज्यादा छह-छह मौतें गोरखपुर और कुशीनगर में हुई हैं। आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा मरीज कुशीनगर और महराजगंज में मिले हैं। देवरिया में मरीजों की संख्या कम है। 

विज्ञापन


अपर निदेश स्वास्थ्य एवं चिकित्सा गोरखपुर मंडल के आधिकारिक आंकड़े के मुताबिक गोरखपुर मंडल में मई से 19 जून के बीच जेई, एईएस के 130 मरीज मिले हैं। 20, 21 और 22 जून तक भर्ती मरीज के साथ मरने वालों की संख्या भी जल्द ही शासन को बताई जाएगी।

गोरखपुर मंडल के चार जिलों में जो मरीज मिले हैं, उनमें से 80 फीसदी का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन के मुताबिक जन जागरूकता, साफ-सफाई और टीकाकरण से जेई, एईएस का प्रकोप कम हुआ है। एक जुलाई से दस्तक अभियान की शुरुआत हो रही है। इसके तहत बच्चों को जेई का टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण अभियान 25 जुलाई तक चलेगा। इसका भी सकारात्मक परिणाम सामने आएगा। टीकाकरण से जेई के मरीजों की संख्या कम हुई है।   
विज्ञापन


बारिश के 15 दिन बाद ज्यादा खतरा
बारिश के बाद जेई, एईएस की चपेट में आने वालों की संख्या तेजी से बढ़ती है। अभी सीजन नहीं है, फिर भी मंडल के चार जिलों में मरीज बढ़े हैं। बारिश के बाद संख्या में बढ़ोतरी की आशंका है। इससे निपटने के लिए ही स्वास्थ्य महकमा अलर्ट पर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शनिवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में जेई, एईएस के इलाज की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इसी सिलसिले में गोरखपुर-बस्ती मंडल के अफसरों की बैठक बुलाई गई है।  
विज्ञापन


 
जिला        भर्ती मरीज    मौत
गोरखपुर      24            6
देवरिया      14             2
कुशीनगर     54            6
महराजगंज    44            2

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें