फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर-देवरिया फोरलेन पर होगा छह पुलों का निर्माण

Tue, 24 May 2016 07:59 PM IST
टीपी शाही, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
पुल
विज्ञापन
गोरखपुर-देवरिया फोरलेन पर छह पुलों का निर्माण कराया जाएगा। इसमें चौरी चौरा और गौरीबाजार के बीच रेलवे क्रासिंग पर एक जगह दो फ्लाईओवर का निर्माण ब्रिज कारपोरेशन कराएगा। सात मीटर से अधिक लंबे दो पुलों का निर्माण भी ब्रिज कारपोरेशन द्वारा ही कराया जाएगा, जबकि दो छोटे पुलों का निर्माण पीडब्ल्यूडी कराएगा। ब्रिज कारपोरेशन ने इसका प्रस्ताव बनाकर शासन के पास भेज दिया है। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


45.3 किलोमीटर लंबे गोरखपुर-देवरिया फोरलेन के निर्माण में 280 करोड़ की लागत आएगी। दरअसल यह मुख्यमंत्री की हर जिले को फोरलेन से जोड़ने वाली महत्वाकाक्षी योजना का हिस्सा है। इसका प्रस्ताव तो बहुत पहले बन गया था, पर इसकी शुरुआत चुनावी वर्ष में हो रही है।

बलिया की चर्चित छात्र शक्ति फर्म ने इस फोरलेन के निर्माण का ठेका लिया है। गोरखपुर और देवरिया के दो डीविजन सड़क का निर्माण कराएंगे। गोरखपुर जनपद में सड़क की लंबाई 26.5 किलोमीटर होगी। इसपर 151 करोड़ खर्च होंगे। शेष हिस्सा देवरिया के जिम्मे होगा।
विज्ञापन


इस फोरलेन पर गौरीबाजार और चौरी चौरा के बीच रेलवे क्रासिंग पर एक ही जगह दो फ्लाईओवर का निर्माण कराया जाएगा। इसपर करीब 60 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अतिरिक्त लगभग सात-सात करोड़ की लागत से दो पुलों का भी निर्माण ब्रिज कारपोरेशन कराएगा। दो छोटे पुल भी बनेंगे जिसे लोक निर्माण विभाग खुद बनवाएगा। फर्म का अनुबंध लोक निर्माण विभाग में 20 मई को हो चुका है।

विभाग को अब तक आठ करोड़ रुपये भी मिल चुके हैं। ये धनराशि वन विभाग को पेड़ों के कटान और बिजली विभाग को पोलों को शिफ्ट करने के लिए दे दी गई है। दोनों विभागों के काम शुरू करने के बाद सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। 

ब्रिज कारपोरेशन ने चौरी चौरा और गौरी बाजार के बीच रेलवे क्रासिंग पर एक ही जगह दो फ्लाईओवर बनाने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। इसके अलावा दो नालों पर भी दो पुलों का निर्माण ब्रिज कारपोरेशन कराएगा। इसका भी प्रस्ताव भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

- दीपक गोविल, परियोजना प्रबंधक ब्रिज कारपोरेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें