स्कॉपियो की चपेट में आया मजदूर, मौत
सीतापुर के लिए
बस्ती। परशुरामपुर थानाक्षेत्र के चुरैला पेट्रोलपंप के पास बुधवार रात करीब आठ बजे स्कॉपियो की चपेट में आकर पैदल जा रहे मजदूर की मौत हो गई। उसकी शिनाख्त सीतापुर जिले के सदर थानाक्षेत्र के मनुहरापुर गांव निवासी रंजीत (20) के रूप में हुई। वह चुरैला के पास निर्माणाधीन स्कूल में मजदूरी के लिए आया था। अन्य साथियों के साथ ही कार्यस्थल के पास रुका हुआ था। जानकारी के अनुसार घटना के वक्त रंजीत कुछ सामान लेने पैदल जा रहा था। इसी बीच स्कॉर्पियो ने पीछे से उसे चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी कोशिश के बाद मृतक की शिनाख्त की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।