फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से गुल हुई बिजली

विज्ञापन
जिला अस्पताल के दवा वितरण कक्ष में अंधेरे में दे रहे दवा - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
शॉर्ट-सर्किट से गुल हुई बिजली, मोबाइल ऑन कर बांटी दवा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। जिला अस्पताल के दवा वितरण कक्ष में शॉर्ट-सर्किट से गुल हुई बिजली के बाद बुधवार को मोबाइल की रोशनी में मरीजों को दवा वितरित की गई।
जिला अस्पताल के दवा वितरण कक्ष में मंगलवार को शॉर्ट-सर्किट होने से कक्ष का बिजली व पंखा बंद हो गया। इसके बाद कमरे में अंधेरा छा गया। बुधवार को ओपीडी में आए 710 मरीजों की दवा वितरण कक्ष के बाहर लंबी लाइन लगी थी। बाहर जहां मरीज दवा पाने के लिए परेशान थे, वहीं कक्ष के अंदर दवा वितरण कर रहे स्वास्थ्यकर्मी मोबाइल की रोशनी में पर्चा देखकर दवा खोजते पसीने-पसीने हो रहे थे। उधर, जिला अस्पताल का जनरेटर खराब होने से भी मरीजों की सांसत हो रही है। बुधवार की सुबह 11 बजे से लेकर दो बजे तक बिजली गुल रही तो अस्पताल में मरीजों के साथ ही स्वास्थ्यकर्मी भी परेशान रहे। एक्स-रे और डायलिसिस के लिए मरीजों को काफी परेशान होना पड़ा। मरीज बिना एक्स-रे कराए ही लौट गए। मरीज जान मोहम्मद ने बताया कि डॉक्टर को दिखाने के बाद एक्स-रे कराना था, इस बीच बिजली चली गई। पूछने पर पता चला कि जनरेटर भी खराब है। ऐसे में गुरुवार को फिर से आना पड़ेगा। सीएमएस डॉ. रोचष्मति पांडेय ने कहा कि कुछ फाल्ट की वजह से कुछ समस्या आ गई थी। इसकी वजह से बिजली बाधित थी। रही बात जनरेटर की तो उसमें कुछ खराबी थी, जो सही करा दिया गया है। अब कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें