फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलीपार में दुकानदार पर पिस्टल तान रुपये और कपड़े लूटे

Sat, 30 Jan 2016 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बेलीपार, जरलही में फोरलेन के बाद बाइक सवार बदमाशों ने दुकानदार व उसके भाई पर पिस्टल तान रुपये और कपड़े लूट लिए। दुकान बंद कर दोनों भाई घर लौट रहे थे। वारदात के बाद बदमाश फोरलेन की तरफ भाग निकले। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

बेलीपार प्रतिनिधि के अनुसार खजनी, भगवानपुर के रहने वाले मान सिंह छोटे भाई ज्वाला के साथ रुस्तमपुर में लॉड्री चलाते हैं। शनिवार को घर में वरिक्षा का कार्यक्रम होने के कारण कपड़े की खरीददारी कर रात साढ़े नौ बजे बाइक से घर के लिए निकले थे। मान सिंह के साथ उनके छोटे भाई ज्वाला भी थे।
गोरखपुर - वाराणसी मार्ग पर जरलहि गांव के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक करने के साथ ही पिस्टल तान दोनों को रोक लिया। बाइक से उतरे दो बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देने के साथ तलाशी लेकर मान सिंह की जेब में रखे 10 हजार रुपये के साथ ही कपड़े का थैला छीन लिया।
विज्ञापन

वारदात के बाद फोरलेन की तरफ तीनों फरार हो गए। सूचना देने पर पहुंची पुलिस को मान सिंह ने बताया कि घरवालों के लिए उन्होंने 20 हजार रुपये कीमत के कपड़े खरीदे थे। बेलीपार पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें