फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी में तलाशी गई आरडी परेड की मेधा

Fri, 30 Sep 2016 08:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर होने वाले परेड के लिए होने वाली चयन प्रक्रिया में भाग लेते विद्यार्थी। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर राजपथ में होने वाली परेड का हिस्सा बनने का अवसर देने के लिए शुक्रवार को गोरखपुर यूनिवर्सिटी में चयन प्रक्रिया आयोजित हुई। यूनिवर्सिटी के राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से आयोजित इस प्रक्रिया में परेड की मेधा तलाशी गई। स्वर्णिम अवसर मिलता देख यूनिवर्सिटी और संबद्ध महाविद्यालयों से आए प्रतिभागियों ने जमकर पसीना बहाया।
विज्ञापन


चयन प्रक्रिया की शुरुआत ऊंचाई मापने के साथ हुई। उसके बाद दौड़ कराई गई और फिर ड्रिल के लिए प्रतिभागियों ने मेहनत की। सांस्कृतिक कार्यक्रम के क्रम में देशभक्ति गायन, समूह गायन, एकल गायन, मिमिक्री, अभिनय आदि से प्रतिभागियों ने निर्णायक मंडल को प्रभावित करने का प्रयास किया। कार्यक्रम समन्वयक प्रो. अजय कुमार शुक्ल ने बताया कि चयनित प्रतिभागी भोपाल में 14 से 23 अक्टूबर के बीच होने वाले प्री आरडी शिविर का हिस्सा बनेंगे। उस परीक्षण में पास होने वाले प्रतिभागियों को राजपथ की परेड में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा।

प्रो. शुक्ल ने बताया कि 2015 की गणतंत्र दिवस परेड में यूनिवर्सिटी के दो स्वयंसेवक राजपथ की परेड का हिस्सा बने थे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की चयन प्रक्रिया में 153 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय भारत सरकार के लखनऊ केंद्र के क्षेत्रीय निदेशक अयोध्या प्रसाद ने प्रतिभागियों के जज्बे की खूब सराहना की। इस दौरान डॉ. शैलजा अस्थाना, डॉ. मांगलिका त्रिपाठी, डॉ. गीता पांडेय, डॉ. सुमन सिंह, डॉ. कमलेश मौर्य, डॉ. मनोज खरवार, डॉ. अमरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें