फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश विरोधी नारा लगाने वाले तीन पर देशद्रोह का केस, ग्रामीणों ने घेरा आरोपियों का घर, फोर्स तैनात

Tue, 19 Feb 2019 06:23 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चिलुआताल के सोनबरसा गांव में मंगलवार की सुबह देश विरोधी नारा लगाने पर बवाल हो गया। आरोप है कि एक समुदाय के तीन लोगों ने देश विरोधी नारे लगाए। 

विज्ञापन

इससे नाराज हिंदू समुदाय के एकत्र लोगों ने आरोपियों का घर घेर लिया। सूचना पर एसपी नार्थ अरविंद कुमार, एएसपी रोहन प्रमोद बोत्रे पांच थाने की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने समझा बुझाकर मामले को शांत कराया और तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 

तीनों के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज कर लिया गया है। एहतियातन गांव में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। मंगलवार की सुबह 11 बजे एक समुदाय के लोगों ने शहीदों की याद में श्रद्धांजलि को एकजुट होकर देशभक्ति के नारे लगा रहे थे। इसी दौरान बड़का टोला के इब्राहिम, अयूब और सोनू ने देश विरोधी नारा लगाने शुरू कर दिया। आरोप है कि सोमवार की रात में भी इन तीन लोगों ने देश विरोधी नारे लगाए थे। 
विज्ञापन


इसी बात पर विवाद बढ़ गया और इलाके में यह बात तेजी से फैल गई। देखते ही देखते वहां पर हिंदू समुदाय के लोग एकत्र हो गए और फिर तीनों के घरों को घेर लिया। आक्रोशित लोगों की डर से तीनों घर में छिपे थे। फिर सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर मामले को शांत कराया। ग्रामीणों की तहरीर पर तीनों के खिलाफ धारा 124 ए और 505 के तहत केस दर्ज किया है।

क्या है 124 ए
कोई भी आदमी यदि देश के खिलाफ लिखकर, बोलकर, संकेत देकर या फिर अभिव्यक्ति के जरिए विद्रोह करता है या फिर नफरत फैलाता है या ऐसी कोशिश करता है तब मामले में आईपीसी की धारा 124ए के तहत केस दर्ज होता है।इस कानून के तहत दोषी पाए जाने पर उम्र्रकैद की सजा का प्रावधान है। वहीं, इस कानून के दायरे में स्वस्थ आलोचना नहीं आती।
विज्ञापन


गांव में एक समुदाय के तीन युवकों द्वारा नारेबाजी की गई थी। इससे नाराज लोगों ने उनके घरों को घेर लिया था मगर पुलिस समय से पहुंच गई और मामला शांत कराया। तीन आरोपियों पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। गांव में एहतियातन फोर्स कैंप कर रही है। - रोहन प्रमोद बोत्रे, एएसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें