फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोत्सव की सुरक्षा में अब हॉक दस्ता भी लगाया

Sun, 31 Jan 2016 08:30 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर महोत्सव की सुरक्षा में अब पुलिस कंट्रोल रूम के सभी हॉक दस्तों की भी ड्यूटी लगा दी गई है। विशेषकर रात में होने वाले कार्यक्रम में हंगामे की स्थिति से निपटने के लिए यह व्यवस्था की गई है। इसके अलावा सोमवार को होने वाले बॉलीवुड नाइट की सुरक्षा में कुशीनगर, देवरिया, महराजगंज से आए 250 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी मंच से लेकर गेट तक लगाई गई है।
विज्ञापन


एसपी (सिटी) हेमंत कुटियाल रविवार को गोरखपुर महोत्सव की सुरक्षा की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने सोमवार को कार्यक्रम के आखिरी दिन बॉलीवुड नाइट के दौरान पुलिसकर्मियों को खास चौकसी बरतने के साथ ही भीड़ को नियंत्रित रखने का निर्देश दिए। आखिरी दिन ज्यादा भीड़ होने की संभावना को देखते हुए देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज से सुरक्षा ड्यूटी में आए 250 सिपाही और दरोगा की ड्यूटी रविवार को ही लगा दी गई।

ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी के साथ ही शहर में चलने वाले सभी हॉक दस्ते के सिपाहियों की भी ड्यूटी शाम के समय यूनिवर्सिटी परिसर में लगाई जा रही है। शहर में होने वाली घटना को संभालने का जिम्मा चौकी प्रभारी और हल्का दरोगा को दिया गया है। एसएसपी अनंत देव ने पहले से ही महोत्सव की सुरक्षा में तीन एएसपी, सात सीओ, 12 थानेदार, तीन कंपनी पीएसी समेत 800 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई हई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों की ड्यूटी सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक और रात आठ से सुबह आठ तक दो शिफ्ट में लगाई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें