फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिस्तरीय होगी मतगणना की सुरक्षा व्यवस्था

Wed, 08 Mar 2017 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में ईवीएम की सुरक्षा में लगे जवान। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में 11 मार्च को विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए सुरक्षा प्लान तैयार कर लिया गया है। त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में मतगणना की जाएगी। एजेंट और ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को चेकिंग के बाद ही अंदर दाखिल किया जाएगा। वहीं सिगरेट, माचिस, मोबाइल जैसे सामान को अंदर ले जाने की इजाजत नहीं होगी। यूनिवर्सिटी चौराहा से लेकर छात्रसंघ चौराहे तक आवागमन बंद रहेगा। गोरखपुर क्लब के सामने से भी आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन


एसएसपी रामलाल वर्मा ने बताया कि मतगणना के लिए पहला सुरक्षा घेरा यूनिवर्सिटी के बाहर मौजूद रहेगा। पुलिस बल के साथ अफसर भी यहां मौजूद रहेंगे। दूसरे घेरे में सुरक्षा कर्मचारियों के साथ-साथ लोकल इंटेलीजेंस यूनिट मुस्तैद रहेगी। मतगणना स्थल पूरी तरह से पैरामिलिट्री फोर्स के हवाले रहेगा। पहली एंट्री पर सामान्य रूप से चेकिंग होगी। दूसरी एंट्री पर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगाकर जांच की जाएगी। तीसरी एंट्री पर हैंड हैंडल मेटल डिटेक्टर से चेकिंग कराई जाएगी। यहां से मतगणना में लगे कर्मचारी और एजेंट ही अंदर जा सकते हैं।
विज्ञापन


यहां होगी पार्किंग
यूनिवर्सिटी गेट से एंट्री करने पर सभी के दो पहिया वाहनों को साइकिल स्टैंड में जमा कराया जाएगा।
मतगणना में लगे एजेंट और कर्मचारियों के चार पहिया वाहन यूनिवर्सिटी ग्राउंड में खड़े होंगे, यहां से सभी को पैदल ही दीक्षा भवन जाना होगा।
मतगणना स्थल से सौ मीटर के दायरे में मीडिया का प्रवेश भी प्रतिबंधित रहेगा।
इलेक्ट्रानिक उपकरण, लाइटर, बीड़ी, सुर्ती, सिगरेट, माचिस या कोई भी ज्वलनशील पदार्थ साथ नहीं ले जा सकेंगे।
विजयी प्रत्याशी जुलूस नहीं निकाल पाएंगे, नवनिर्वाचित विधायक को एसओ अपनी जीप में सुरक्षा व्यवस्था के साथ घर पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें