फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबतक कंफर्म नहीं हुई सीट को इस ट्रेन में कराएं टिकट, अभी भी उपलब्ध है जगह

Thu, 24 Oct 2019 05:07 PM IST
Prachi Priyam विष्णु त्रिपाठी, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
humsafar express - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

दिवाली-छठ में घर जाने वाले लोगों को सबसे बड़ी परेशानी ट्रेन की टिकट कंफर्म होने को लेकर होती है। अकसर ट्रेन से सफर करने वालों को टिकट कंफर्म होने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। असमंजस में कई लोग किसी दूसरी ट्रेन का टिकट भी नहीं लेते हैं और यात्रा के चार घंटे पहले उन्हें पता चलता है कि चार्ट तैयार हो चुका है, लेकिन उनकी सीट कंफर्म नहीं हुई है। 

विज्ञापन


ऐसे में या तो यात्री को जनरल टिकट लेकर धक्के खाते हुए लंबी यात्रा करनी पड़ती है, या फिर पूरी योजना पर पानी फिर जाता है। आगर आप भी ऐसी समस्या का सामना कर रहे हैं, या टिकट कंफर्म होने को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब आपको न तो जनरल कोच में जैसे-तैसे यात्रा करनी पड़ेगी और न ही घर जाने की योजना को निरस्त करना पड़ेगा, बल्कि आप बड़े आराम से कंफर्म टिकट लेकर अपनी सीट पर सोते हुए पूरा सफर तय कर सकते हैं। 

गोरखपुर से दिल्ली जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन में अब भी सीटें उपलब्ध हैं। आज यानी 25 अक्तूबर से लेकर दीपावली के दिन तक बड़ी संख्या में सीटें खाली हैं। हमसफर एक्सप्रेस में आज 271, 26 अक्तूबर को 750 और 27 अक्तूबर को 891 सीटें खाली हैं। 
विज्ञापन


वहीं 30 तारीख के लिए सीटें वेटिंग में हैं, लेकिन एक नवंबर को कई सीटें खाली हैं। ऐसे में दिवाली या छठ के लिए घर जाने की योजना बना रहे लोगों के लिए काफी अच्छा मौका है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें