फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबाड़ से बनेगा ‘जुगाड़’, अंध विश्वास से उठेगा पर्दा

Mon, 25 Jan 2016 09:06 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर महोत्सव के दौरान 29 व 30 जनवरी को यूनिवर्सिटी के कला संकाय में लगने वाला विज्ञान मेला न केवल विज्ञान वर्ग के छात्र-छात्राओं बल्कि हर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी साबित होगा। मेले के दौरान तमाम अनसुलझे सवालों के जवाब तो मिलेंगे ही अंधविश्वास से भी पर्दा उठ जाएगा। इसमें घर और कल-कारखानों से निकलने वाले क बाड़ से ‘जुगाड़’ तैयार करने की विधि बताई जाएगी। मोबाइल नक्षत्रशाला ब्रह्मांड में छुपे हुए रहस्यों को भी सुलझाएगी।
विज्ञापन


कमिश्नर पी. गुरुप्रसाद ने बताया कि विज्ञान मेला काफी व्यापक होगा। इसकी तैयारी इस सोच के साथ की गई है कि यहां आने वाले विद्यार्थियों को साइंस कांग्रेस में अपनी सहभागिता दर्ज कराने के लिए जरूरी जानकारियां और प्रोत्साहन दोनों मिले। बताया कि विज्ञान में मेले में विभिन्न स्कूलों के कक्षा छह से आठ तक तथा नौ से 11 तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। प्रत्येक स्कूल से तीन-तीन विद्यार्थियों को मौका मिलेगा। इसके अलावा विभिन्न शहरों से इस क्षेत्र के तमाम विशेषज्ञों को भी बुलाया गया है। गाजियाबाद क्षेत्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी केंद्र की सचल प्रयोगशाला होगी तो मेले में विज्ञान आंचलिक केंद्र अलीगंज की बस भी कई जानकारियों के साथ मौजूद रहेगी।

दो दिनों तक चलने वाले इस मेले में विज्ञान द्वारा कठपुतली का प्रदर्शन, हाईड्रोपोनिक, फिंगर प्रिंट एनालिसिस, और नाइट टेलिस्कोप का प्रदर्शन से विद्यार्थियों को संबंधित विषयों में काफी कुछ सीखने को मिलेगा।
विज्ञापन


31 को नामचीन शायर और कवि बांधेंगे समां
चार दिन तक चलने वाले गोरखपुर महोत्सव में विविध रंग होंगे। स्थानीय कलाकारों के अलावा 29 जनवरी को भजन संध्या की जिम्मेदारी अनूप जलोटा निभाएंगे तो भोजपुरी नाइट कल्पना के नाम होगी। 30 को कॉमेडी नाइट में हास्य कलाकार गुदगुदाएंगे तो एक फरवरी को गायिका सुनिधि चौहान और जावेद अली बॉलीवुड नाइट के रंग जमाएंगे। 31 को आयोजित ऑल इंडिया मुशायरा व कवि सम्मेलन में देश के नामचीन शायर और कवि समां बाधेंगे। मुशायरे के संयोजक विजाहत करीम ने सोमवार को बातचीत में बताया कि रात आठ बजे से शुरू होने वाले मुशायरे एवं कवि सम्मेलन में शायरों में निदा फाजली, वसीम बरेलवी, मंजर भोपाली, कुंवर बेचैन, अल्ताफ जिया, सुनील कुमार तंग, नसीम निकहत, अनामिका अंबर, अना देहेलवी तथा कवियों में अशोक चक्रधर, सुनील जोगी, संदीप शर्मा, प्रमोद तिवारी, सौरभ सुमन शामिल होंगे। कार्यक्रम का संचालन अनवर जलालपुरी और डॉ कलीम कैसर करेंगे।

महोत्सव को लेकर प्रतिभागियों में जबरदस्त उत्साह
महोत्सव में होने वाली अलग-अलग प्रतियोगिताओं को लेकर प्रतिभागियों में जबरदस्त उत्साह है।  स्थानीय कलाकारों के अलावा 24 की रात 10 बजे तक ही 6841 प्रतिभागियों ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर दिए थे। अभी 27 तक आवेदन लिए जाने हैं। एक सुर एक ताल के लिए तीन हजार प्रतिभागियों को छोड़ पेंटिंग प्रतियोगिता के लिए सर्वाधिक 3312 आवेदन आए हैं। इसी तरह देशभक्ति और लोकगीतों के लिए 742, नृत्य प्रतियोगिता के लिए 715, संस्कृत श्लोक प्रतियोगिता के लिए 127 प्रतिभागियों ने आवेदन किया है। इसी तरह अलग-अलग प्रतियोगिताओं के लिए भी सैकड़ों आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें