फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समिति तय करेगी कितनी होगी स्कूली वाहन की फीस

विज्ञापन
विज्ञापन
कमेटी तय करेगी कितनी होगी स्कूल वाहन की फीस
विज्ञापन

गोरखपुर। सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड से इंटर तक संचालित प्राइवेट विद्यालयों में वाहनों से स्कूल आने-जाने वाले बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने विद्यालय परिवहन सुरक्षा कमेटी का गठन किया है। आठ सदस्यीय समिति विद्यालय के दस्तावेज, रजिस्ट्रीकरण प्रमाण पत्र, फीटनेस, बीमा, परमिट, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण सरीखे अहम दस्तावेजों का परीक्षण कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। कमेटी को वाहन की फीस निर्धारण और बस स्टॉपों को चिन्हित करने की जिम्मेदारी भी दी गई है।
विज्ञापन

डीएम की अगुवाई में गठित कमेटी की ओर से वर्ष में एक बार बस ड्राइवर के स्वास्थ्य और नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। कुछ समय पहले डीएम की अगुवाई में दीक्षा भवन में हुई स्कूल प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों की बैठक में स्कूली वाहनों में बच्चों की सुरक्षा का मुद्दा उठा था। कमेटी में स्कूल, ड्राइवर, पुलिस, तहसील का नायब सूबेदार, बेसिक शिक्षा विभाग का एक अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक विभाग का कर्मचारी, विद्यालय यान आपरेटरों के दो प्रतिनिधि, महापौर का एक प्रतिनिधि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें