पैडलेगंज चौक पर दीप जलाकर शौर्य दिवस मनाते बजरंगदल व विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता ।
- फोटो : Rajesh Kumar
विभिन्न हिन्दू संगठनों ने छह दिसंबर को शौर्य दिवस के रूप में मनाया। विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पैडलेगंज में सभा की। दो मिनट का मौन रखकर तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता को श्रद्धांजलि देने के बाद बजरंग दल के विभाग संयोजक दुर्गेश त्रिपाठी व महानगर संयोजक मुकुंद शुक्ला ने कहा कि हिंदू जनमानस को अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए जागृत किया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे एक बार फिर राम मंदिर बनाने का संकल्प लें।
हिंदू युवा वाहिनी की प्रताप आश्रम में हुई बैठक के दौरान महानगर प्रभारी रामभुआल कुशवाहा एवं महानगर संयोजक ऋषि मोहन वर्मा ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन में जान देने वाले कारसेवकों को हिंदू समाज कभी नहीं भूल सकता। उनका बलिदान बेकार नहीं जाएगा। रामजन्म भूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। विश्व हिंदू महासंघ ने बसंतपुर स्थित शीतला माता मंदिर में दीप जलाकर कर बलिदान हुए लोगों को नमन किया।
इस अवसर पर विभिन्न जगहों पर हुए कार्यक्रम में हियुवा के महानगर अध्यक्ष रणंजय सिंह, मंडल संयोजक प्रभात दूबे, राजेश सोनकर, संजय शिलांकुर, विहिप महानगर अध्यक्ष विजय खेमका, राधाकांत वर्मा, राजेश गुप्ता, अंकित मिश्रा, देवी लाल, संजय, विकास पाठक, सोनू दूबे, संजीव यादव, शुभम शुक्ल, गौरव, अंकिता पाठक, आकाश तिवारी, अतुल दुबे, इंद्रसेन यादव, अशोक वर्मा, ध्रुव श्रीवास्तव, चंदन वर्मा समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।