फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ भेजा गया जब्त किया गया सैंपल

Fri, 01 Jul 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
चाय पीने से बीमार हुई बच्ची
विज्ञापन
गीडा के एक ढाबे में चाय पीने के बाद अचेत होने के प्रकरण के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने जब्त किया गया सैंपल लखनऊ स्थित जांच केंद्र को भेज दिया गया। साथ ही गीडा क्षेत्र में विभिन्न दुकानों में खाद्य पदार्थों की जांच का अभियान चलाया और बेहतर गुणवत्ता वाले सामानों के इस्तेमाल का निर्देश दिया।
विज्ञापन



बुधवार को गीडा के ढाबे में चाय पीने के बाद सात लोेगों की तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराना पड़ा था। इनमें से दो की स्थिति गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक अब मरीजों की तबीयत ठीक है। शुक्रवार तक उन्हें डिस्चार्ज कर दिया।

वहीं इस घटना के बाद बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम गीडा क्षेत्र के सभी दुकानों की जांच की। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल राय ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय के नेतृत्व में न सिर्फ दुकानों की जांच की गई बल्कि इन दुकानों से खाद्य पदार्थों का सैंपल भी इकट्ठा किया। साथ ही सभी दुकानदारों को बेहतर गुणवत्ता के खाद्य पदार्थों के इस्तेमाल करने की हिदायत दी गई। टीम में कन्हैया लाल वर्मा, विजय कुमार यादव, नरेंद्र प्रताप सिंह, विनोद कुमार शामिल थे। साथ ही आशुतोष राय ने बताया कि ढाबे से जब्त सैंपल को जांच के लिए लखनऊ स्थित लैब को भेज दिया गया है। वहां की रिपोर्ट के बाद ढाबे के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें